सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Open markets... discounts only from 6 am to 8 pm

Deoria News: खुले बाजार.. सुबह छह से शाम आठ तक ही की छूट

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 25 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Open markets... discounts only from 6 am to 8 pm
विज्ञापन
तुलसियापुर। नेपाल के कपिलवस्तु जिले महराजगंज नगरपालिका के बरगदा में ईद के दिन भड़की सांप्रदायिक हिंसा के चौथे दिन मंगलवार को हालात सामान्य रहे और बाजार खुल गए। सीमा से सटे बढ़नी के कृष्णानगर बाजार के खुलने से चहल-पहल दिखी।
Trending Videos

वहीं, सेना गश्त कर निगरानी की। नेपाल पुलिस ने अन्य छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद हालात सामान्य हुए। वहीं, नेपाल प्रशासन ने पत्र जारी करते हुए अपील की कि सुबह छह से रात आठ बजे तक लोगों की आवाजाही पर छूट रहेगी। इसके बाद बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के महाराजगंज नगर पालिका के बरगदा में ईद के दिन काली मंदिर में हुई तोड़फोड़ के बाद उपजे विवाद के बाद सोमवार को नेपाली पुलिस प्रशासन ने छह आरोपियों महताब अहमद धुनिया, अब्दुल अख्तर खान, सलमान खान पठान अजमल अजमल मुसलमान, राहत हुसैन, मोहम्मद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है।
कपिलवस्तु जिले के डीएसपी रिपेंद्र कुमार ने बताया कि इनको गिरफ्तार कर न्यायालय भेज जा रहा है। सभी अभियुक्त महाराजगंज नगर पालिका के वार्ड नंबर दो के निवासी हैं। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि हिन्दू पक्ष के जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। निर्दोषों को रिहा कर दिया जाएगा। बढ़नी इलाके दंगा प्रभावित क्षेत्र और सीमा से लगे बहादुरगंज में सेना की टुकड़ी का भ्रमण जारी रहा है।
पुलिसिया कार्रवाई और सेना की तैनाती के बाद कृष्णानगर, बहादुरगंज, महराजगंज जैसे बाजार मंगलवार को खुल गए। बाजारों के खुलने से लोगों में तनाव कुछ कम हुआ है। लोग हिंसा बढ़ने के पीछे शुरुआत में पुलिस प्रशासन की ढिलाई को जिम्मेदार बता रहे हैं।
लोगों के मुताबिक पुलिस हिंसा के बाद जितनी सक्रिय हुई है उतना पहले दिन हो गई होती तो शायद स्थिति इतनी नहीं बिगड़ी होती। सेना की तैनाती तब की गई जब स्थिति पुलिस के नियंत्रण से बाहर हो गई और झड़प के बीच गोली और पत्थरबाजी में 23 लोग घायल हो गए।
कपिलवस्तु में हटाई गई निषेधाज्ञा : खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में लागू निषेधाज्ञा (रोक आदेश) को प्रशासन ने हटा दिया है। शांति और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 21 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे से तथा 22 मार्च को दोपहर 1 बजे से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू की थी।
सहायक प्रमुख जिलाधिकारी भावेश्वर घिमिरे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सुरक्षा समिति की बैठक में हालात की समीक्षा की गई। स्थिति सामान्य पाए जाने और आम जनजीवन को सुचारु बनाने का उद्देश्य से 24 मार्च को सुबह 9 बजे से निषेधाज्ञा हटा दी गई है। शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed