{"_id":"69dbdd7d0830e07bc204a9e7","slug":"police-did-not-find-any-evidence-investigation-on-other-angle-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-179215-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस के हाथ नहीं लगे साक्ष्य, दूसरे एंगल पर जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस के हाथ नहीं लगे साक्ष्य, दूसरे एंगल पर जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर कस्बा निवासी शजमा की एक सप्ताह पूर्व बदमाशों ने हत्या कर जेवर लूट लिए थे। पुलिस इस मामले में सीसी टीवी फुटेज की मदद से कुछ पिकअप चालकों को ट्रेस किया था, जो घटना की रात उधर से गुजरे थे।
संदेह के आधार पर पुलिस चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। पूछताछ में कई क्लू पुलिस को मिले थे और घटना के पर्दाफाश के करीब पहुंच गई थी, लेकिन साक्ष्य नहीं मिलने के कारण पुलिस दूसरे एंगल पर दोबारा जांच शुरू की है।
वहीं शजमा के परिजन पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए जल्द पर्दाफाश की मांग कर रहे हैं। भागलपुर कस्बा निवासी शजमा एक सप्ताह पूर्व सरयू नदी के किनारे सब्जी की फसलों की रखवाली करने के लिए शाम को घर से निकली थी। कुछ पिकअप चालक खीरा, ककड़ी और तरबूज की खरीदारी करने के लिए घटना की रात खेत में आए थे।
सूत्रों के अनुसार खीरा, ककड़ी और तरबूज की खरीदारी करने के बाद चालक पास के खेत में सुबह शराब पी रहे थे। इस दौरान खेत में पहुंचे दूसरे किसान को देख चालक वाहन लेकर वहां से चले गए।
कुछ देर बाद परिजन शजमा को ढूंढ़ते हुए पहुंचे तो उसका शव खेत में बनी झोपड़ी के अंदर मिला। उसके कान, कान और गले से जेवर गायब थे। घर वालों ने जेवर लूटने के बाद हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने घटना के दिन मौजूद पिकअप चालकों को सीसी टीवी फुटेज की मदद से ट्रेस कर हिरासत में लिया। एसओ मईल संतोष सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Trending Videos