{"_id":"6a7f6350080d66e252040154","slug":"police-interacted-with-morning-walkers-and-assured-the-elderly-of-their-safety-deoria-news-c-208-1-deo1009-189229-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मॉर्निंग वॉकर्स से पुलिस ने किया संवाद, बुजुर्गों को दिया सुरक्षा का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मॉर्निंग वॉकर्स से पुलिस ने किया संवाद, बुजुर्गों को दिया सुरक्षा का भरोसा
Sat, 15 Aug 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिले में आमजन की सुरक्षा, पुलिस के प्रति विश्वास और महिला/बालिका सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस ने गुड मॉर्निंग देवरिया व एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सुबह के समय पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों, विद्यालयों, प्रमुख मंदिरों और शिवालयों के आसपास विशेष सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाया।
विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सुबह पार्कों, स्टेडियमों व सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक करने वाले महिला और पुरुष नागरिकों से संवाद किया । पुलिसकर्मियों ने नागरिकों की समस्याओं एवं सुझावों को सुना और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के प्रति आश्वस्त किया। साथ ही प्रमुख पार्कों एवं मार्गों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
वहीं एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को जागरूक किया। इसके तहत बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। बालिकाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा की जानकारी दी गई।