{"_id":"6a7628fa07477bb1b6097777","slug":"power-supply-disrupted-for-five-hours-after-a-tree-branch-fell-on-the-lines-deoria-news-c-208-1-deo1033-188675-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तार पर पेड़ की डाल गिरने से पांच घंटे बाधित रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तार पर पेड़ की डाल गिरने से पांच घंटे बाधित रही बिजली
Sat, 08 Aug 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुजुर्ग। बनकटिया उपकेंद्र क्षेत्र में 11 केवीए मेन लाइन पर पेड़ की डाल टूट कर गिर गई। इससे शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रहने से 65 गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
बिजली आपूर्ति बाधित होने से सुबह के समय लोगों के घरेलू काम प्रभावित हुए। पानी का मोटर नहीं चलने से कई घरों में पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई। बिजली पर निर्भर दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ी।
बिजली निगम के अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि सुबह पटेल चौराहे के पास 11 केवीए मेन लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से एलटी तार टूट गया था। इसके बाद 33 केवीए मेन लाइन पर भी पेड़ की डाल गिरने से आपूर्ति बंद हो गई। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर फाॅल्ट को दुरुस्त किया। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति पुन: बहाल कर दी गई।