सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Public outrage rally on the issue of UGC regulations demands equal opportunity

Deoria News: यूजीसी के नियमों के मुद्दे पर जन आक्रोश रैली में समान अवसर को लेकर हुंकार

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 12 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Public outrage rally on the issue of UGC regulations demands equal opportunity
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

देवरिया। यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर रविवार को बैतालपुर के लाला करमचंद थापर इंटर कालेज में जन आक्रोश रैली और सभा का आयोजन किया गया। शिक्षा बचाओ-भविष्य बचाओ नारे के साथ जुटे लोगों ने शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में सवर्णों को भी अन्य वर्ग के लोगों की तरह ही समान अवसर देने की मांग की।
सभा को संबोधित करते हुए यूजीसी संघर्ष समिति के संयोजक राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि यूजीसी की नीतियां शिक्षा की गुणवत्ता और समान अवसर दोनों को प्रभावित कर रही हैं। यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो इसका सीधा असर आने वाली पीढ़ियों पर पड़ेगा। यह केवल नीति का सवाल नहीं, बल्कि देश के भविष्य का प्रश्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरत मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह आंदोलन किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है। शिक्षा और रोजगार का संकट हर वर्ग को प्रभावित कर रहा है, इसलिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। यह लड़ाई समान अवसर और न्याय की है। मुकेश राव ने रैली के आयोजन और उद्देश्य पर चर्चा की। अमूल्य रत्न मणि त्रिपाठी ने कहा कि यदि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
कमलेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह रैली एक स्पष्ट संदेश है कि लोग अब चुप नहीं बैठेंगे।
सभा का संचालन सभासद अजय पांडेय ने किया। इस अवसर पर अवनेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, पार्षद संजय चौरसिया, रवि प्रकाश, मिश्रा ऊर्फ छोटे, गिरिजेश मिश्रा, डॉ सौरभ श्रीवास्तव, विनोद सिंह, सुनील सिंह आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed