सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Republic Day: Excitement across the district

गणतंत्र दिवस : जिले भर में उत्साह

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 26 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Republic Day: Excitement across the district
विज्ञापन
देवरिया। गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले भर में इसको लेकर उत्साह छाया हुआ है। सरकारी भवन रंगबिरंगी बिजली की झिलमिल रोशनी से सराबोर हैं। गणतंत्र दिवस पर सभी सरकारी भवनों पर झंडारोहण होगा।
Trending Videos

साथ ही पुलिस लाइंस में परेड समेत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यहां कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुख्य अतिथि होंगे। वह ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह नौ बजे परेड का आगमन होगा। इसके बाद एसपी आएंगे। 9:30 बजे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ध्वजारोहण करेंगे। वह 9:35 बजे परेड का निरीक्षण करेंगे। 9:40 बजे परेड की सलामी लेंगे। 10:05 बजे एसपी शपथ दिलाएंगे। 10:10 बजे मुख्य अतिथि समारोह को संबोधित करेंगे। 10:20 बजे पुरस्कार वितरण और 10:40 बजे स्कूली बच्चे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
वहीं सूचना विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम में सुबह सात बजे मंदिर, गुरुद्वारा, मस्जिद व गिरिजाघर में सामूहिक प्रार्थना होगी। 7:30 बजे रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता होगी। 8:15 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 8:30 बजे सभी सरकारी भवनों पर झंडा अभिवादन, राष्ट्रगान व शपथ कार्यक्रम होगा। 8:45 बजे मलीन बस्ती में साफ-सफाई होगी।
8:50 से 12:30 बजे जिला कारागार में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नौ बजे जिला चिकित्सालय व जिला महिला चिकित्सालय में फल वितरण, 10 बजे शैक्षिक संस्थानों में झंडारोहण, राष्ट्रगान व राष्ट्र संकल्प का आयोजन होगा।
11:30 बजे शैक्षिक संस्थाओं द्वारा वाद विवाद गोष्ठी आदि का आयोजन, सीडीओ द्वारा राजकीय बालगृह में फल वितरण और तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed