{"_id":"69790afdab14ebe3d4059094","slug":"roadways-bus-will-run-on-deoria-to-hata-route-deoria-news-c-208-1-deo1011-173574-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया से हाटा रूट पर चलेगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया से हाटा रूट पर चलेगी रोडवेज बस
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। लंबे समय से उपेक्षित देवरिया-हाटा मार्ग पर अब रोडवेज बस सेवा शुरू होने जा रही है। करीब 20 किलोमीटर लंबे इस रूट पर अब तक बसों की कमी के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मजबूरी में लोगों को निजी वाहनों, टेंपो या महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ता था।
देवरिया से हाटा जाने वाले इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों यात्री आवागमन करते हैं। इनमें छात्र, नौकरीपेशा, व्यापारी और ग्रामीण क्षेत्र के लोग शामिल हैं। बसों की कमी के चलते समय पर साधन न मिलने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता था, वहीं महिलाओं और बुजुर्गों को खास दिक्कतें झेलनी पड़ती थीं।
रोडवेज बस सेवा शुरू होने से इस मार्ग पर यात्रा सुगम और सुरक्षित हो सकेगी। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही समय सारिणी जारी कर बसों का संचालन नियमित रूप से शुरू किया जाएगा। इससे देवरिया और हाटा के बीच संपर्क मजबूत होगा और आसपास के गांवों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बस सेवा शुरू होने से न सिर्फ यात्रा आसान होगी, बल्कि व्यापार और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।
Trending Videos