{"_id":"69e130483b578453ad09b834","slug":"rustampur-feeder-will-be-divided-relief-deoria-news-c-208-1-deo1032-179612-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रुस्तमपुर फीडर का होगा विभाजन,राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रुस्तमपुर फीडर का होगा विभाजन,राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। पांडेचक विद्युत उपकेंद्र से जुड़े रुस्तमपुर फीडर के उपभोक्ताओं को जल्द ही राहत मिलने वाली है। फीडर को दो भागों में विभाजित करने का कार्य बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया गया है। इससे क्षेत्र में लंबे समय से बनी लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या दूर होने की उम्मीद है।
कार्य के दौरान बृहस्पतिवार को सारंगपुर गांव के पास कुछ ग्रामीणों ने पोल लगाने में व्यवधान उत्पन्न कर दिया। सूचना पर उपखंड अधिकारी देसही देवरिया मनीष पांडेय और अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता मौके पर पहुंचे। प्रशासन की मदद से ग्रामीणों को समझाया गया कि नई लाइन बनने से सभी उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी और ब्रेकडाउन की समस्या कम होगी।
इसके बाद ग्रामीण मान गए और कार्य प्रारंभ हो गया। अवर अभियंता पांडेयचक विद्युत उपकेंद्र अखिलेश गुप्ता ने बताया कि सारंगपुर गांव के ग्रामीण नई विद्युत पोल गाड़ने से रोक रहे थे। समझा बुझा कर कार्य शुरू करा दिया गया है।
Trending Videos