सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In a domestic dispute, a nephew killed his aunt with a shovel.

Deoria News: घरेलू विवाद में भतीजे ने फावड़ा मारकर चाची की कर दी हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 17 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
In a domestic dispute, a nephew killed his aunt with a shovel.
विज्ञापन
देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर बनहर गांव में बुधवार की रात घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक युवक ने फावड़े से चाची के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन गांव के लोगों के सहयोग से महिला को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में दो भाइयों व बहन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी समेत दो लोग पुलिस की हिरासत में हैं।
Trending Videos

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस तैनात है। हत्या की वजह को लेकर लोगों के बीच कई तरह की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के रामपुर बनहर गांव में बुधवार की रात करीब 11 बजे रविता देवी (40), पत्नी उमेश विश्वकर्मा की जेठानी के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। इसी बीच राज विश्वकर्मा (25) ने अपनी सगी चाची रविता देवी के सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे रविता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
उधर, वारदात की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस गांव में पहुंची। दोनों पक्षों और इनसे जुड़े लोगों से बात कर मामले को शांत कराने में जुट गई। महिला के बेटे शिव विश्वकर्मा की नामजद तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
-------

0
पति विदेश में है, बेटे-बेटी के साथ रहती थी रविता
रामपुर बनहर गांव के श्रीपत विश्वकर्मा के चार बेटे रविंद्र, दिनेश, उमेश और राघवेंद्र हैं। इनमें से दिनेश का परिवार अलग रहता है। अन्य तीन भाईयों का परिवार एक साथ रहता है। इसमें से उमेश विश्वकर्मा विदेश में नौकरी करते हैं। बुधवार की रात उमेश की पत्नी रविता का दिनेश की पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद गाली - गलौज होने लगी। इसी बीच दिनेश विश्वकर्मा का बेटा राज विश्वकर्मा घर में रखा फावड़ा लेकर निकला और चाची रविता के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। रविता का सिर तरह फट गया और वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगी। मां को बचाने दौड़ी बेटी आंचल (20), अर्चना (18) और बेटा शिव विश्वकर्मा भी चोटिल हो गए। आरोपियों ने इनकी भी पिटाई कर दी।
कुछ लोगों ने बताया कि परिवार में आए दिन कहासुनी होता रहता था। लेकिन, बात यहां तक बढ़ जाएगी कि भतीजा ही रिश्ते का इस तरह बेरहमी से कत्ल कर देगा, किसी ने नहीं सोचा था।

-
इनके ऊपर दर्ज हुई प्राथमिकी

रविता देवी के पुत्र शिव विश्वकर्मा की नामजद तहरीर पर पुलिस ने दो भाइयों राज विश्वकर्मा (25), हरेराम विश्वकर्मा (17) व बहन मोनी (23) के विरुद्ध हत्या सहित गंभीर धाराओं में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर लिया। मामले में दो आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही।


---


- शादी करने की हसरत रह गई अधूरी

रविता देवी के पति घर के लोगों की दिनचर्या को बेहतर करने के लिए विदेश में नौकरी करते हैं। इस समय विदेश में ही हैं। परिवार की देखभाल की जिम्मेदारी दो बेटियों और एक बेटे के साथ घर पर रह रहीं रविता पर ही थी। वह अपनी बड़ी बेटी की शादी करने की तैयारी में थीं। लेकिन, होनी को कुछ और ही मंजूर था। यह हसरत अधूरी रह गई।
--
सीओ बोले
इस घटना के संबंध में संबंधित थाने में तीन नामजद के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। नियमानुसार कार्रवाई होगी।
संजय रेड्डी, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed