सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Seven couples caught in locked hotel room in Deoria police found objectionable items and drugs

Video: होटल के बंद कमरों में पकड़े गए सात जोड़े, पुलिस को मिला आपत्तिजनक सामान और दवाइयां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया Published by: विकास कुमार Updated Tue, 27 Jan 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
सार

आशंका है कि इस होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि देवरिया से चौरीचौरा के बीच इस रोड के कई होटल पहले भी इस तरह के कारनामों की वजह से चर्चाओं में रहे हैं। 

Seven couples caught in locked hotel room in Deoria police found objectionable items and drugs
होटल पर पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

यूपी के देवरिया स्थित गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर कस्बे में स्थित एक होटल में पुलिस ने छापा मारा। होटल के अलग-अलग कमरों से सात जोड़े पकड़े गए। कमरों व आसपास से कई आपत्तिजनक सामान व दवाइयां भी मिली हैं। 

Trending Videos

पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना फोन से क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव को दी। मौके पर पहुंचे सीओ ने पकड़े गए जोड़ों को लगभग दो घंटे बाद थाने भेजवाया। चर्चा है कि पुलिस के छापा मारने के बाद सिपाहियों ने होटल के बाहर की झाड़ियों में भी छानबीन की, जहां से आपत्तिजनक सामान मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका है कि इस होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि देवरिया से चौरीचौरा के बीच इस रोड के कई होटल पहले भी इस तरह के कारनामों की वजह से चर्चाओं में रहे हैं। 

इस संबंध में सीओ हरिराम यादव ने बताया कि होटल के रजिस्टर में दर्ज विवरण और पकड़े गए जोड़ों के आधार कार्ड का मिलान किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed