{"_id":"69790cb9ce1207ce220c6197","slug":"six-pilgrims-injured-in-pickup-trailer-collision-deoria-news-c-208-1-deo1043-173498-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पिकअप-ट्रेलर में टक्कर, छह श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पिकअप-ट्रेलर में टक्कर, छह श्रद्धालु घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बखरा। गोरखपुर देवरिया मुख्यमार्ग पर सिरजम चौराहे के समीप सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर में पिकअप में सवार 6 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज देवरिया में कराया जा रहा है।
सुरौली थानाक्षेत्र अंतर्गत बढयां गांव निवासी कुछ ग्रामीण सोमवार की दोपहर में पिकअप से गोरखपुर जिले के चौरीचौरा क्षेत्र के तरकुलहा देवी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। अभी वह गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर सिरजम चौराहे के समीप पहुंचे थे कि इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद यहां अफरातफरी मच गई।
हादसे में पिकअप में सवार राजरानी (50) पत्नी स्वर्गीय विभूति, श्रीनिवास (40) पुत्र कैलाश, राम हरि (42) पुत्र स्व. लल्लू, काजल (21) पुत्री लालधर, पूनम (20) पुत्री शेषनाथ, खुशी (10) पुत्री बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तथा आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार ले गए जहां, चिकित्सकों ने गंभीर रूप से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। संवाद
Trending Videos