सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sugarcane crop burnt to ashes due to fire in Baghaichghat

Deoria News: बघाैचघाट में आग से गन्ने की फसल जलकर राख

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 26 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane crop burnt to ashes due to fire in Baghaichghat
विज्ञापन
बघौचघाट। विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत सखिनी ग्राम पंचायत में शनिवार को गन्ना के सूखे पत्ते जलाने के दौरान अचानक लगी आग से दस कट्ठा खड़ी गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई।
Trending Videos

ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।
जानकारी के अनुसार, सखिनी ग्राम पंचायत निवासी श्रीकांत यादव पुत्र महात्मा यादव का गांव से कुछ दूरी पर खेत है, जहां करीब एक बीघा गन्ने की फसल खड़ी थी।
शनिवार को उन्होंने खेत के 10 कठा गन्ने की कटाई कराकर उसे नजदीकी गन्ना तौल केंद्र पर भिजवाया था। कटाई के बाद खाली हुए खेत में घर के एक सदस्य द्वारा गन्ने के सूखे पत्ते जलाए जा रहे थे। इसी दौरान चली हवा के कारण आग की लपटें अचानक पास में खड़ी गन्ने की फसल तक पहुंच गईं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed