सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teacher Krishnamohan Singh suicide case: List of suspended clerk's files being prepared

शिक्षक कृष्णमोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण : निलंबित बाबू के फाइलों की बन रही सूची

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Teacher Krishnamohan Singh suicide case: List of suspended clerk's files being prepared
विज्ञापन
देवरिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के निलंबित बाबू के पटल से जुड़ी फाइलों की सूची तैयार की जा रही है। इसके लिए एसडीएम के नेतृत्व में पांच कर्मचारियों को लगाया गया है। फाइलों की सूची तैयार होने के बाद इन्हें निलंबित बाबू का प्रभार पाए प्रधान सहायक को सौंपा जाएगा।
Trending Videos


बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एडेड स्कूलों का पटल देख रहे बाबू संजीव सिंह को फरवरी के तीसरे सप्ताह में डीएम के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद प्रधान सहायक तनुज श्रीवास्तव को प्रभार दिया गया। तनुज श्रीवास्तव को बेसिक शिक्षा सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने निलंबित कर दिया। इसके बाद एडेड स्कूलों का प्रभारी प्रधान सहायक स्वदेश श्रीवास्तव को सौंपा गया। पर फाइलें अभी तक संजीव सिंह की आलमारियों में बंद रहीं। इसके चलते इन फाइलों को देख पाना किसी के लिए संभव नहीं रहा। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने एक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में तीन पटल सहायक और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को फाइलों को रिकवर करने का कार्य सौंप दिया। इसके लिए डीएम से मजिस्ट्रेट नामित करने का अनुरोध किया। इस पर डीएम ने एसडीएम सीमा पांडेय का नाम प्रस्तावित किया। बीएसए ने सीमा पांडेय के नेतृत्व में पटल सहायक अखिलेश आर्य, उमेश पांडेय और अशोक के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सत्यनारायण और अनित की कमेटी बना दिया। यह कमेटी सीसीटीवी कैमरे के सामने सुबह से शाम तक प्रत्येक फाइल को खोलकर उसके अंदर के कागजात समेत सूचीबद्ध करती है। इसका पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। इसके इन फाइलों को संबंधित बाबू को सौंपा जाएगा। बीएसए अनिल कुमार सिंह ने बताया कि फाइलों को मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सूचीबद्ध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है पूरा प्रकरण

- कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन में शिक्षक कृष्णमोहन सिंह और दो अन्य शिक्षकों के प्रकरण के निस्तारण के लिए फरवरी 2025 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तत्कालीन बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को निर्णय लेने को कहा था। इस मामले में अभी तक निर्णय नहीं हो सका है। इस बीच बीते 20 फरवरी 2026 को शिक्षक कृष्णमोहन सिंह ने गोरखपुर में अपने भाई के घर पर आत्महत्या कर लिया। अपने चार पेज के सुसाइड नोट और वीडियो संदेश में शिक्षक ने प्रकरण के निस्तारण के लिए संजीव सिंह और बीएसए पर 16 लाख रुपये प्रति शिक्षक वसूलने और चार लाख की और मांग करने का आरोप लगाया था। मृतक की पत्नी की शिकायत पर गोरखपुर के गुलरिया थाने में पटल सहायक संजीव सिंह, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और एक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। इधर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने तीन सदस्यीय समिति और शासन ने चार सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया। समिति की रिपोर्ट पर डीएम ने संजीव सिंह को निलंबित कर दिया। उधर शासन ने बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को निलंबित कर डायट प्राचार्य अनिल कुमार सिंह को बीएसए का अतिरिक्त प्रभार दे दिया। नए बीएसए ने प्रधान सहायक तनुज श्रीवास्तव को संजीव सिंह का प्रभार सौंप दिया। इस बीच बीते छह मार्च को शासन की जांच समिति की रिपोर्ट पर तनुज श्रीवास्तव को बेसिक शिक्षा सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed