{"_id":"6a6cefbf1881c15df1085cc9","slug":"teachers-staged-a-sit-in-for-the-restoration-of-pensions-deoria-news-c-208-1-deo1011-188165-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने दिया धरना
Sat, 01 Aug 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट से जुड़े शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर पुरानी पेंशन की बहाली, माध्यमिक विद्यालयों के राजकीयकरण, वित्तविहिन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, सभी कर्मचारियों के लिए भी कैशलेस चिकित्सा, सेवा सुरक्षा की बहाली विद्यालयों के प्राइवेटाइजेशन की समाप्ति आदि मामलों को लेकर धरना प्रदर्शन किरा। धरना का नेतृत्व जिलाध्यक्ष कैप्टन जितेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक रमेश चंद्र सिंह ने कहा कि जो 21 सूत्री प्रस्ताव पास हुआ है, उसे जिला विद्यालय निरीक्षक मुख्यमंत्री को भेजें। इनके अलावा डॉ. टीपी सिंह, प्रदेशीय मंत्री देवेद्र प्रसाद सिह गौतम आदि ने भी शिक्षकों को संबोधित किया। संचालन कुमार शैलेंद्र सिंह ने किया
इस दौरान प्रधानाचार्य महेन्द्र प्रसाद गोड़, प्रताप देवानद सिंह, जय प्रकाश मिश्र, दयाशंकर यादव, आदि प्रधानाचार्य एवं वीएन यादव, मनोज सिंह, श्रीकांत यादव, अवनीश शुक्ला, राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान प्रधानाचार्य महेन्द्र प्रसाद गोड़, प्रताप देवानद सिंह, जय प्रकाश मिश्र, दयाशंकर यादव, आदि प्रधानाचार्य एवं वीएन यादव, मनोज सिंह, श्रीकांत यादव, अवनीश शुक्ला, राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन