{"_id":"6a32eb69905b9e2ad90e5e34","slug":"teenager-visiting-aunts-house-from-ghazipur-dies-after-being-shot-in-the-head-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-184809-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गाजीपुर से बुआ के घर आई किशोरी के सिर में लगी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गाजीपुर से बुआ के घर आई किशोरी के सिर में लगी गोली, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवरिया। शहर के मोहन रोड स्थित एक कारोबारी के घर मंगलवार की देर रात संदिग्ध हालात में लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली ने 13 वर्षीय किशोरी की जिंदगी छीन ली। मामले की जांच पुलिस अलग-अलग एंगल पर कर रही है।
गाजीपुर जिले के सादात निवासी विजय बरनवाल की 13 पुत्री गोपी फूफा सुशील बरनवाल के घर दो दिन पहले देवरिया आई थी। मंगलवार की रात करीब 9.45 बजे कमरे में अलमारी में रखी लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गोली गोपी के सिर में जा घंसी और उसकी मौके पर मौत हो गई।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि पिस्टल लोड थी और लॉक करके अलमारी में रखी गई थी। अलमारी खुली थी। किशोरी को गोली कैसे लगी, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किशोरी ने पिस्टल के साथ छेड़छाड़ की होगी, जिससे गोली चल गई और यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि गोली गलती से चली, हथियार से छेड़छाड़ हुई या कोई अन्य वजह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात पुलिस कह रही है।