फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The country can never forget the honor due to the immortal martyrs: Surya Pratap

देश अमर शहीदों के सम्मान को कभी भुला नहीं सकता : सूर्य प्रताप

Sat, 15 Aug 2026 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The country can never forget the honor due to the immortal martyrs: Surya Pratap
देसही देवरिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अगुवाई में शुक्रवार को सहोदरपट्टी और महुआडीह में तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्र के प्रति एकजुटता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सहोदरपट्टी चौराहा स्थित अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के स्मारक पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया। शिवराज की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप शाही ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद कृषि मंत्री की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। यात्रा नौतन हथियागढ़ बाजार स्थित अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के स्मारक पर पहुंची। रामचंद्र विद्यार्थी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। दोनों अमर शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष उमापति सिंह, सुव्रत शाही, डॉ. विनय कुमार राव, राजकेश्वर जायसवाल, श्रीराम राव, पारसनाथ विश्वकर्मा, डॉ. विष्णु कुशवाहा, संजय कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed