{"_id":"6a319c8cc00ad7b72e0f2e97","slug":"the-district-magistrate-ordered-the-seizure-of-five-vehicles-belonging-to-smugglers-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-184768-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डीएम ने तस्करों के पांच वाहनों को जब्त करने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डीएम ने तस्करों के पांच वाहनों को जब्त करने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने गौ तस्करी, अवैध पशु परिवहन और अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त पांच वाहनों को जब्त करने का आदेश जारी किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से तस्करी के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।
उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम, 1955 के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई के बाद डीएम ने पिकअप वाहन संख्या यूपी 53 एफटी 6694, यूपी 32 बीटी 6199, यूपी 50 डीटी 9068 तथा यूपी 52 एटी 4241 को जब्त करने का आदेश दिया। जांच में यह वाहन गोवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी एवं परिवहन में प्रयुक्त पाए गए थे। वहीं उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1910 की धारा 72 के अंतर्गत दर्ज वाद में अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा स्कॉर्पियो संख्या बीआर 28 पी 0601 को भी जब्त कर लिया गया है। यह वाहन बिहार के गोपालगंज जनपद निवासी विकास शाह से संबंधित बताया गया है। डीएम ने कहा कि गौ तस्करी, अवैध पशु परिवहन और अवैध शराब तस्करी जैसे संगठित अपराधों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन के इस सख्त रुख से अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में दहशत का माहौल है, जबकि आम नागरिकों ने कार्रवाई का स्वागत किया है।