{"_id":"69dbde377c4ac5a07208f84f","slug":"the-dream-of-a-pontoon-bridge-was-shattered-again-and-a-combine-machine-was-transported-at-the-risk-of-life-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-179207-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फिर टूटा पीपा पुल का सपना, जान जोखिम में डालकर पहुंचाई कंबाइन मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फिर टूटा पीपा पुल का सपना, जान जोखिम में डालकर पहुंचाई कंबाइन मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। तहसील क्षेत्र के दियारा क्षेत्र के गांवों से किसानों के जज्बे और मजबूरी को दिखाता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में किसान तीन ट्रैक्टरों को एक साथ जोड़कर कंबाइन मशीन को नदी पार कराते नजर आ रहे हैं। यह नजारा जहां एक ओर ग्रामीणों की एकता, तकनीकी समझ और साहस को दर्शाता है, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं की कमी को भी उजागर करता है।
राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की पहल पर शासन की तरफ से दियारा क्षेत्र के गांवों को जोड़ने के लिए नदौली गांव के पास लोक निर्माण विभाग की ओर से पीपा पुल का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए शासन के तरफ से एक करोड़ नौ लाख रूपये भी जारी कर दिया गया है। विभाग टेंडर भी निकाल चुका है, लेकिन मामला हाईकोर्ट में लंबित होने के कारण पुल का काम ठप पड़ा है। संवाद
Trending Videos