सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The girl returned home from the hospital and her lover escaped the police's reach.

Deoria News: युवती अस्पताल से घर लौटी प्रेमी पुलिस की पकड़ से दूर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The girl returned home from the hospital and her lover escaped the police's reach.
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
Trending Videos

रामपुर कारखाना। प्रेमी द्वारा शादी से मुकरने पर जहरीला पदार्थ खाने वाली युवती इलाज के बाद रविवार को अपने घर पहुंच गई। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुआ है, लेकिन चार दिन बाद भी सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक और युवती का घर पास-पास है। करीब दो वर्ष पहले दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी परिजनों को हुई थी। परिजनों ने डांट-फटकार लगाई, लेकिन इसके बावजूद दोनों छिप-छिप कर मिलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की मां का आरोप है कि गांव के ही छोटू सिंह ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया और उसका गर्भपात भी करा दिया। पंचायत के बाद भी आरोपी ने युवती को अपनाने से इनकार कर दिया और कमाने के बहाने दूसरे राज्य फरार हो गया। बृहस्पतिवार को युवती एसपी कार्यालय पहुंची और अपने साथ लाया जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छोटू सिंह व उसके माता-पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। रविवार को उपचार के बाद युवती घर लौट आई। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि युवती का बयान दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed