सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The path to Varanasi will become easier, the pace of development will increase.

Deoria News: आसान होगी वाराणसी की राह, बढ़ेगी विकास की रफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:16 AM IST
विज्ञापन
The path to Varanasi will become easier, the pace of development will increase.
विज्ञापन
देवरिया। देवरिया से कसया को जोड़ने वाले मार्ग के निर्माण और चौड़ीकरण की बाधाएं अब दूर होने लगी हैं। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के बीच में आने वाले पेड़ों के चिन्हीकरण का कार्य पूरा करा लिया है।
Trending Videos

इस प्रक्रिया के पूर्ण होने से अब सड़क निर्माण के कार्य में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे सड़क निर्माण को गति मिलेगी। इस सड़क के बन जाने से देवरिया से कुशीनगर एयरपोर्ट की राह आसान होगी। वहीं कुशीनगर से सारनाथ व वाराणसी के लिए मार्ग सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

292 करोड़ रुपये की लागत से 31.5 किमी लंबे देवरिया-कसया फोरलेन के लिए शासन की ओर से 102 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। धन अवमुक्त होने के बाद इसके टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई। सड़क की चौड़ाई बढ़ने से सड़क किनारे लगे पेड़ काटने पड़ेंगे।
इसके लिए लोक निर्माण विभाग और वन विभाग द्वारा सड़क निर्माण की जद में आने वाले पेड़ों की मार्किंग पूरी कर ली है। इन्हें जल्द ही हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। करीब 500 पेड़ और कुछ मकान इसकी जद में आ रहे हैं। इस सड़क पर रामपुर कारखाना से दो किमी आगे पटनवा घाट के पास गंडक नदी पर 106.88 मीटर का नया पुल भी बनाया जाएगा। इस पुल पर पैदल यात्रियों के फुटपाथ भी बनाया जाएगा। कुशीनगर एयरपोर्ट और सारनाथ की राह होगी आसान : इस मार्ग के बन जाने से पूर्वांचल के दो प्रमुख जिले देवरिया और बलिया के लोगों के लिए कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचना बेहद सुगम हो जाएगा।
इसमें समय भी बचेगा। इस क्षेत्र के युवाओं को टूरिज्म के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।
बौद्ध सर्किट को मिलेगी मजबूती: देवरिया-कसया मार्ग कुशीनगर से सारनाथ जाने वाले देशी-विदेशी बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए लाइफलाइन साबित होगा। खासकर विदेशी श्रद्धालुओं के लिए इस सड़क से यात्रा एक सुखद अनुभव होगा। कुशीनगर से देवरिया, बरहज कपरवार होते हुए सारनाथ और वाराणसी की यात्रा आसान हो जाएगी।
व्यावसायिक गतिविधियों और जमीनों के दामों में आएगा उछाल: देवरिया कसया मार्ग के सड़क के चौड़ीकरण का सीधा असर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। बेहतर कनेक्टिविटी होने से सड़क के किनारे के बाजार और विकसित होंगे।
नए ढाबे, होटल खुलेंगे। रामपुर कारखाना, कोटवा, कंचनपुर, तरकुलवा और गढ़रामपुर के बाजारों का विकास होगा। इससे नए रोजगार पैदा होंगे।
वहीं देवरिया कसया मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति से इस सड़क के किनारे की जमीनों के भाव बढ़ने लगे हैं। लोगों के मुताबिक जमीन के भाव में डेढ़ गुने तक की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed