सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The smoke in the fields became fierce, 12 acres of crops were reduced to ashes.

Deoria News: खेत में उठा धुआं हुआ विकराल, 12 एकड़ फसल राख

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 06 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The smoke in the fields became fierce, 12 acres of crops were reduced to ashes.
विज्ञापन
- रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का मामला, कई गांव के लोगों ने आग पर पाया काबू
Trending Videos

रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में सोमवार की दोपहर तेज हवा के बीच खेत में अचानक धुआं उठने लगा। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते लगभग 12 एकड़ फसल जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे पोखरी के पास स्थित खेतों से अचानक धुआं उठता देखा गया। धुआं देखते ही ग्रामीण काम छोड़कर मौके की ओर दौड़ पड़े, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई। हालात को देखते हुए शाहपुर, बेलवा, सिधुवा, राघोपुर और पुरुषोत्तमपुर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक 20 से अधिक किसानों की करीब 12 एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शाम को हल्का लेखपाल व कानूनगो ने पीड़ित किसानों से मिलकर फसल जलने का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed