{"_id":"69e7c6c49503fbdee20edc34","slug":"there-will-be-an-examination-for-admission-in-abhyudaya-coaching-deoria-news-c-208-1-deo1009-179971-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश के लिए होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश के लिए होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवरिया। जिले में अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के इच्छुक युवाओं को नि:शुल्क पढ़ाया जाएगा। समाज कल्याण विभाग ने इसके लिए तिथियों का एलान कर दिया है।
अभ्युदय कोचिंग में नीट, जेईई के साथ सिविल सर्विसेज और एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। इसमें पढ़ने के लिए संबंधित परीक्षा के लिए अनिवार्य योग्यता आवश्यक है। नीट, जेईई के लिए 12वीं में पढ़ने वाले या उत्तीर्ण विज्ञान विषय के छात्र पात्र होंगे।
वहीं एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षा के लिए 12वीं पास होना जरुरी है। वहीं सिविल सर्विसेज के लिए किसी भी स्ट्रीम में स्नातक अंतिम वर्ष या स्नातक उत्तीर्ण छात्र पात्र होंगे। इन परीक्षाओं के साथ साथ एनडीए, बैंक पीओ समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी।
समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि अभ्युदय कोचिंग के लिए अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसकी पूरी जानकारी कार्यालय से या महाराज अग्रसेन कॉलेज ऑफ काॅमर्स में स्थित पुस्तकालय से प्राप्त की जा सकती है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X