सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three accused arrested for attempted murder

Deoria News: हत्या की कोशिश के तीन आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 29 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for attempted murder
विज्ञापन
भटनी। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को लल्लन तिराहे से हत्या की कोशिश के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों करीब डेढ़ महीने पूर्व धर्मखोर बाबू गांव में हुई मारपीट के घटना के बाद से भाग गए थे। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

भटनी थाना क्षेत्र के धर्मखोर बाबू गांव में जनवरी माह में इंटरलॉकिंग सड़क के मिट्टी बराबर को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। मामले में पीड़ित के शिकायत पर सात आरोपियों पर हत्या की कोशिश आदि का प्राथमिकी दर्ज की गई थी, तभी से आरोपी अर्जुन यादव, अजित यादव और रोहित कुशवाहा भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को थाने के उपनिरीक्षक बांके यादव हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों आरोपी लल्लन तिहारा होकर कही भागने के फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि धर्मखोर बाबू गांव में हुई मारपीट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed