{"_id":"697cf97ce5d605173503a451","slug":"three-arrested-with-two-stolen-bikes-deoria-news-c-208-1-deo1015-173741-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चोरी की दो बाइक के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चोरी की दो बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। भाटपार रानी पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात चेकिंग के दौरान तीन बाइक चोरों को मुखबिर की सूचना पर फुलवरिया चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की दो बाइक भी बरामद की गईं। बाद में पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस द्वारा पकड़ी गईं सभी बाइक बिना नंबर प्लेट की हैं। पकड़े गए तीनों अभियुक्तों की पहचान अतुल यादव पुत्र रामछबीला यादव, बृजेश यादव पुत्र हरि यादव निवासीगण परसिया बंशी थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया एवं जितेंद्र यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी छेरिया टोला बरिगहवा थाना बनकटा जनपद देवरिया के रूप में हुई है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय, उनि आहुत कुमार यादव, दुर्गेश बरनवाल, मो फरीद, सौरभ सिंह व दिनेश सोनकर सम्मिलित रहे। सीओ भाटपाररानी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि बिना नंबर की दो बाइक के साथ तीन अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया है। इनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos