{"_id":"69c193d9bdac5e1e6c09d518","slug":"traffic-police-challaned-116-vehicles-seized-six-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-177696-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: यातायात पुलिस ने 116 वाहनों का किया चालान, छह सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: यातायात पुलिस ने 116 वाहनों का किया चालान, छह सीज
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस देवरिया ने सोमवार को शहर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में टीम ने भटवलिया, बस स्टैंड और मालवीय रोड पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के साथ ही बिना ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, हेलमेट और तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने वालों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालान और सीज की कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर के जरिए नशे में वाहन चलाने वालों की भी जांच की और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की। वहीं, कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा वाहनों की चेकिंग कर सही कागजात मिलने पर नंबरिंग की प्रक्रिया भी पूरी कराई गई।
अभियान के दौरान कुल 116 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 6 वाहनों को सीज किया गया। यातायात पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान से न सिर्फ नियमों का पालन सुनिश्चित होता है, बल्कि सड़क हादसों में कमी लाने में भी मदद मिलती है। साथ ही वाहन चालकों को यह स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि नियमों की अनदेखी करने पर सख्त कार्रवाई तय है।
Trending Videos