सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two cancelled trains from Avadh Assam arrived late.

Deoria News: अवध असम निरस्त दो ट्रेनें देर से पहुंचीं

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 25 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two cancelled trains from Avadh Assam arrived late.
भटनी रेलवे स्टेशन पर बाघ एक्सप्रेस में चढ़ते यात्री। संवाद
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। कोहरे के चलते रविवार को डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं राप्तीसागर व जनसाधारण एक्सप्रेस घंटों विलंब से पहुंचीं। इससे देवरिया सदर और भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
Trending Videos

ट्रेनों के अधिक लेटलतीफी से निरस्त हो रही हैं। शनिवार को लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध–असम एक्सप्रेस के अधिक लेट होने से रविवार को अप डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस निरस्त करना पड़ा। बरौनी-एर्नाकुलम राप्तीसागर एक्सप्रेस तीन घंटे, दरभंगा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस दो घंटे और हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते देवरिया और भटनी रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान रहे। यात्री पूछताछ काउंटर पर लोग जानकारी लेने के लिए भटकते रहे। यात्रियों ने कहा कि सूचना समय से न मिलने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। खासकर महिला यात्रियों, बुजुर्गों और बच्चों को अधिक दिक्कत हुई।
स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि दिल्ली, पंजाब और जम्मूतवी से आने वाली ट्रेनें देरी से आ रही हैं। अन्य ट्रेनें समय से आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed