{"_id":"697a58df3f6d35761a0ff494","slug":"two-constables-suspended-for-taking-bribe-during-passport-verification-deoria-news-c-208-1-deo1010-173606-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पासपोर्ट सत्यापन में घूस लेने के आरोप में दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पासपोर्ट सत्यापन में घूस लेने के आरोप में दो सिपाही निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पासपोर्ट सत्यापन के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में दो सिपाही निलंबित कर दिए गए, जबकि एक अन्य को लाइनहाजिर किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस कार्यालय की फीडबैक सेल द्वारा प्राप्त शिकायतों की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने की।
जानकारी के अनुसार, फीडबैक सेल की जांच में यह तथ्य सामने आया कि थाना लार में तैनात सिपाही संदीप कुशवाहा और थाना महुआडीह में तैनात सिपाही उमंग यादव द्वारा पासपोर्ट सत्यापन के एवज में आवेदकों से पैसे लिए जा रहे थे।
शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बुधवार को दोनों सिपाहियों को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
इसके साथ ही, थाना खामपार में तैनात सिपाही शीलरतन को प्रशासनिक आधार पर लाइन हाजिर कर दिया गया है। हालांकि, उनके विरुद्ध किस स्तर पर कार्रवाई की जाएगी यह विभागीय जांच के बाद तय किया जाएगा। कार्रवाई के साथ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि जनसेवा से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार या अनुचित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने सभी थानाध्यक्षों और पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी है कि यदि इस तरह की शिकायतें सामने आती हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा सरकारी कार्य के बदले पैसे की मांग की जाती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कार्यालय या फीडबैक सेल को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और पुलिस व्यवस्था पर जनता का विश्वास बना रहे।
Trending Videos