सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two smugglers arrested with illegal liquor

Deoria News: अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 30 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with illegal liquor
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के सिकटिया बाजार से पुलिस ने शुक्रवार को 90 पाउच अंग्रेजी शराब के साथ बाइक सवार दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस सिकटिया बाजार में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर एक ही बाइक पर सवार दो युवक भागने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवकों को पकड़कर तलाशी ली तो बैग से 90 पाउच व्हिस्की तथा 15 केन बियर बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने बाइक व शराब को कब्जे में लेकर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान प्रभास कुमार निवासी सठीऔता थाना भगवानपुर जिला व रघुपति कुमार निवासी कुशदे थाना लालगंज वैशाली बिहार के रूप में किया है। इस संबंध में श्रीरामपुर एसओ महेंद्र कुमार ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed