सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Upset over the failure to arrest the accused, the family members arrived at the Kotwali police station.

Deoria News: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजन पहुंचे कोतवाली

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 17 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Upset over the failure to arrest the accused, the family members arrived at the Kotwali police station.
विज्ञापन
देवरिया। युवक के कृत से आहत किशोरी को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपियों को पुलिस ने चार दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे नाराज परिवार के लोगों ने मंगलवार को सदर कोतवाली पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किए। करीब एक घंटे तक कोतवाली के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

कोतवाली क्षेत्र के एक वार्ड में बगल के रहने वाले एक युवक ने किशोरी और उसकी मां के साथ मारपीट की थी। महिला का आरोप है कि 12 जून की आधी रात में आरोपी युवक और उसके परिजन लाठी-डंडा लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपी जबरन दरवाजा खोलकर बेटी को घसीटते हुए अपने घर ले गए। उन्होंने बेटी को अपने घर में लात-घूंसों और डंडों से उसकी पिटाई की। करीब दो घंटे बाद मां बेटी को छुड़ाकर घर लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि दूसरे दिन भी आरोपी घर में जबरन घुसकर उसे और बेटी को पीटा और सरेआम अपमानजनक बातें कहीं। मां ने आरोप लगाया है कि युवक व उसके परिवार वालों ने बेटी को मोहल्ले में घुमाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित और बदनाम किया। इस अपमान को बेटी बर्दाश्त नहीं कर सकी और फंदे से लटक कर जान दे दी। रविवार की देर रात को सदर कोतवाली में आरोपी अंश, ओमप्रकाश, शांति, बिंदू, माया, छाया, ओम प्रकाश, ममता और उषा पर मारपीट, बलबा, आत्महत्या के लिए उसकाने समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, मगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इससे नाराज परिवार के लोगों ने मंगलवार को कोतवाली पहुंच गए और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। विवेचक नितिन साहू ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, मगर लोकेशन नहीं मिल पा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed