फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Video of Revenue Inspector's clerk accepting money goes viral.

Deoria News: राजस्व निरीक्षक के मुंशी का रुपये लेते वीडियो वायरल

Sat, 01 Aug 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 01 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Video of Revenue Inspector's clerk accepting money goes viral.
भटनी। तहसील सलेमपुर में तैनात एक राजस्व निरीक्षक के मुंशी का 10 हजार रुपये लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि नक्शा दुरुस्तीकरण की आख्या पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर रुपये की मांग की गई थी। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित ने जिलाधिकारी, एसडीएम सलेमपुर से शिकायत कर राजस्व निरीक्षक और मुंशी पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भटनी थाना क्षेत्र के पुरनाछापर गांव निवासी हनुमंत मिश्र ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया है कि मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय में राजस्व संहिता की धारा 30 के अंतर्गत हनुमंत बनाम ग्रामसभा वाद विचाराधीन है। इस मामले में सलेमपुर तहसील से आख्या मांगी गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि रिपोर्ट लगाने के नाम पर राजस्व निरीक्षक ने 20 हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात कहने पर राजस्व निरीक्षक ने अपने मुंशी को 10 हजार रुपये देने की बात कही। पीड़ित ने 13 जुलाई को तहसील परिसर में मुंशी को 10 हजार रुपये दिए और अपने एक परिचित से इसका वीडियो भी बनवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद रिपोर्ट नहीं लगाई गई। इसके बाद पीड़ित ने जिलाधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत कर मामले की जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। सलेमपुर के एसडीएम क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि शिकायत मिली है। वायरल वीडियो व प्रकरण की जांच शुरू करा दी गई है। आरोपी पाए जाने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed