फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Villagers angry over liquor shop near temple

Deoria News: मंदिर के पास शराब की दुकान से ग्रामीणों में रोष

Sat, 01 Aug 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 01 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over liquor shop near temple
घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के घांटी बाजार में विद्यालय और मंदिर के समीप संचालित शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, मेन रोड स्थित कर्मयोगी श्रीपति बाबू उच्च माध्यमिक विद्यालय से करीब 20 मीटर की दूरी पर शराब की दुकान संचालित हो रही है।
वहीं, हनुमान मंदिर भी दुकान से लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं तथा मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार नशामुक्त वातावरण बनाने के लिए लगातार अभियान चला रही है, लेकिन स्थानीय स्तर पर नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं हो रहा है। विद्यालय और धार्मिक स्थल के निकट शराब की बिक्री से सामाजिक वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। धर्मेंद्र प्रसाद, आदित्य राय, बबन गोंड, दिनेश कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से शराब की दुकान को तत्काल अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed