सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Wages will be available within a week under VBG Ramji law

Deoria News: वीबीजीरामजी कानून से हफ्तेभर में मिलेगी मजदूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 26 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Wages will be available within a week under VBG Ramji law
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर के एक निजी महाविद्यालय में रविवार को विकसित भारत-जी राम जी जनजागरण अभियान के तहत कृषक-श्रमिक ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
Trending Videos

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह, विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा रहे।
राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह ने कहा कि विकसित भारत : जी-राम-जी अधिनियम, 2025 के तहत अब गांव की जरूरत के अनुसार कौन सा काम कराया जाएगा इसका फैसला ग्राम सभा करेगी। यही इस कानून की आत्मा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा की जगह लाए गए इस नए कानून में मजदूरी का भुगतान एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य किया गया है। यदि 15 दिन के भीतर भुगतान नहीं हुआ तो श्रमिकों को 0.05 प्रतिशत की दर से ब्याज के रूप में अतिरिक्त मजदूरी भी दी जाएगी। राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि पहले कृषि कार्यों के समय किसानों को पर्याप्त श्रमिक नहीं मिल पाते थे, जिससे बुवाई और कटाई प्रभावित होती थी। पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार श्रमिकों और कृषक परिवारों की आय बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed