सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Wedding season: Demand for lehengas and sarees in the market

सहालग : बाजार में लहंगे और साड़ियों की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 07 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Wedding season: Demand for lehengas and sarees in the market
विज्ञापन
देवरिया। सहालग और बढ़ती गर्मी को देखते हुए बाजारों में इन दिनों रौनक बढ़ गई है। कपड़ा बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है, जिससे व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।
Trending Videos

दुकानों पर नए-नए डिजाइन के कपड़े उपलब्ध हैं और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदार विशेष ऑफर भी दे रहे हैं। महिलाओं में लहंगे और साड़ियों की डिमांड बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं में इस समय राउंड नेक और कॉलर टी-शर्ट के साथ प्लेन और प्रिंटेड कुर्तों की खास मांग देखी जा रही है। शादी समारोह के लिए लोग साधारण पैंट-शर्ट के साथ स्टाइलिश कुर्ता खरीदना पसंद कर रहे हैं। वहीं महिलाएं प्रिंटेड और कढ़ाईदार साड़ियों के साथ-साथ सूती सलवार सूट की जमकर खरीदारी कर रही हैं।
देवरिया शहर के साथ-साथ सलेमपुर, लार, भटनी, मईल, पड़री बाजार और खुखुन्दू के बाजारों में इन दिनों खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिन घरों में शादी-विवाह का आयोजन है, वहां के लोग बाजारों में खरीदारी में जुटे हुए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में सहालग की रौनक साफ नजर आ रही है। सलेमपुर के कपड़ा व्यवसायी अरविंद जायसवाल का कहना है कि सहालग को देखते हुए राजस्थानी साड़ी और लहंगे की मांग में भी इजाफा हुआ है। बाजार में सामान्य से लेकर महंगे रेंज तक की साड़ियां उपलब्ध हैं। शेरवानी और सूट की बिक्री भी जोर पकड़ रही है, जिन पर विशेष छूट दी जा रही है। शेरवानी की कीमत 10 हजार से 30 हजार रुपये तक है।
रेडीमेड गारमेंट व्यवसायी सूरज सिंह बताते हैं कि महिलाएं बच्चों के लिए कॉर्ड शर्ट और अपने लिए हल्के व आरामदायक सूती कपड़े ज्यादा खरीद रही हैं। कॉलेज जाने वाले युवाओं में फुल स्लीव शर्ट, जींस और कैजुअल पैंट की डिमांड भी बढ़ी है। रेडीमेड गारमेंट कारोबारी सोनू जायसवाल के अनुसार, गर्मी से राहत देने वाले सूती कपड़े और आधुनिक डिजाइन युवाओं की पहली पसंद बन गए हैं।
प्रिंटेड और प्लेन दोनों तरह के कपड़ों की बिक्री में तेजी आई है। वहीं ग्राहक शाहबाज आलम ने बताया कि शेरवानी के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, फिर भी क्रीम जॉर्जेट शेरवानी सेट काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed