{"_id":"69c2f33a50561ac28b0acbad","slug":"with-the-onset-of-summer-schools-face-water-shortages-with-water-coolers-and-hand-pumps-out-of-order-deoria-news-c-227-1-sgkp1033-155489-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गर्मी की आहट पर स्कूलों में पानी का संकट, खराब पड़े वॉटर कूलर और हैंडपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गर्मी की आहट पर स्कूलों में पानी का संकट, खराब पड़े वॉटर कूलर और हैंडपंप
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। नए शिक्षण सत्र की शुरुआत होने वाली है। गर्मी ने भी दस्तक दे दी है, लेकिन नगर पंचायत बिस्कोहर के कई विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त पड़ी है। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कोहंडौरा और संग्रामपुर और प्राथमिक विद्यालय हरिवंधनपुर, बिस्कोहर प्रथम व डेगहर में नगर पंचायत के तरफ से लगवाए गए वॉटर कूलर लंबे समय से शोपीस बने हुए हैं। नगर पंचायत कार्यालय में बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे बच्चाें के समक्ष पानी का बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा।
-- -
हरिवंधनपुर और कोहंडौरा की स्थिति सबसे बदतर
सबसे ज्यादा समस्या प्राथमिक विद्यालय हरिवंधनपुर में है, जहां वॉटर कूलर के साथ-साथ सरकारी हैंडपंप भी खराब पड़ा है। वहीं, कंपोजिट विद्यालय कोहंडौरा के हैंडपंप से दूषित ''''मिट्टी जैसा'''' पानी निकल रहा है। आलम यह है कि बच्चे प्यास बुझाने के लिए अपने घर से पानी की बोतल लाने को मजबूर हैं। मिड-डे मील बनाने वाली रसोइयों को भी भोजन पकाने के लिए दूसरे के घरों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
-- -
अध्यापकों में रोष, प्रशासन मौन
विद्यालय के इंचार्ज गोपेश दूबे, आशीष चौधरी और अभयंकर सिंह ने बताया कि उन्होंने वॉटर कूलर की मरम्मत और हैंडपंपों के रिबोर के लिए कई बार लिखित और मौखिक रूप से नगर पंचायत प्रशासन को अवगत कराया। शिक्षकों का कहना है कि सत्र की शुरुआत में ही यदि व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो आने वाले दिनों में भीषण गर्मी के कारण बच्चों का स्कूल में रुकना मुश्किल हो जाएगा।
Trending Videos