सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Yoga room inaugurated at the medical college.

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में योग कक्ष का किया शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Yoga room inaugurated at the medical college.
मह​​र्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में योग कक्ष का शुभारंभ करते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
विज्ञापन
देवरिया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को जिले में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में पौधरोपण और योग कक्ष का शुभारंभ किया। गुरुद्वारा में सिख व सिंधी समाज के लोगों से भेंट की।

उपमुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ मेडिकल कॉलेज में पौधरोपण किया। इसके बाद योग कक्ष का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनकल्याण, लोककल्याण और देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में करीब 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने में सफलता मिली है। चार करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं। 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि जब तक प्रत्येक जरूरतमंद को आवास और जीवन की सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो जातीं, तब तक योजनाएं चलती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, डीएम मधुसूदन हुल्गी, एसपी अभिजीत आर शंकर, सीडीओ राजेश कुमार सिंह, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल आदि माैजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed