{"_id":"69a70e4b47103670a104b31c","slug":"15-people-from-etah-and-awagarh-stranded-in-dubai-etah-news-c-163-1-eta1013-147224-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एटा और अवागढ़ के 15 लोग दुबई में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एटा और अवागढ़ के 15 लोग दुबई में फंसे
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अमेरिका-इस्राइल के ईरान पर संयुक्त हमले और ईरान की जवाबी कार्रवाई से खाड़ी के देशों में घमासान मचा हुआ है। दुबई में फंसे भारतीयों में एटा के लोग भी शामिल हैं। एटा के छह परिवारों के 15 लोग और सामने आए हैं जो वहां दिन-रात दहशत में काट रहे हैं। उनकी नींद उड़ी हुई है। एटा में उनके परिवारीजन भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।
अवागढ़ क्षेत्र के गांव वीर नगर निवासी चंद्रेश भारद्वाज ने फोन पर बताया कि वह आठ साल से दुबई में रह रहे हैं। उनकी पत्नी और दो बच्चे भी हैं। इसके अलावा उनके गांव के मुन्नेश, अवागढ़ के धर्मेंद्र और एटा के आलाेक भी उनके साथ रहते हैं। सभी वहां की मार्स नामक कंपनी में इलेक्टि्रशियन के रूप में कार्यरत हैं। सभी लोग पत्नी और बच्चों के साथ दुबई के अल्कोस इलाके में रह रहे हैं। यह बुर्ज खलीफा से 12 किलोमीटर की दूरी पर है।
ईरान के हमले की मिसाइलें ऊपर से गुजर रही हैं। हर पल डर लग रहा है। धनाकों की आवाज से बच्चे सहम जाते हैं। वह सो नहीं पा रहे हैं। युद्ध के कारण यहां पर महंगाई बढ़ गई है। खाने-पीने की चीजें काफी महंगी हो गई हैं। डर के साये में सभी लोग दिन-रात काट रहे हैं। हालांकि अब विस्फोट पहले की अपेक्षा कम हुए हैं, लेकिन अभी युद्ध थमेगा या नहीं यह कहना अभी मुश्किल है।
Trending Videos