सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Police will keep a close watch on rioters today.

Etah News: आज हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Police will keep a close watch on rioters today.
कस्बा सकीट के बाजार में गश्त करती पुलिस। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
एटा। जिले में बुधवार को होली का त्योहार मनाया जाएगा। लोग रंग व गुलाल से होली खेलेंगे। इस दौरान उपद्रव व हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर ली है। उपद्रव करने पर पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई की जाएगी। वहीं मंगलवार को क्षेत्राधिकारी सकीट ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया।
Trending Videos

होली और रमजान को देखते हुए सुरक्षा के मजबूत इंतजाम किए गए हैं। उपद्रवी और हुड़दंगियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। संवेदनशील, अति संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। होली त्योहार रमजान माह को देखते हुए संवेदनशील स्थानों, होटलों, तथा मंदिरों और विभिन्न धार्मिक स्थलों के आस-पास पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं। सभी को अपने–अपने क्षेत्र में बाजारों, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर निरंतर पेट्रोलिंग लगाने तथा स्थान चिह्नित कर बैरियर लगाकर गहनता से चेकिंग के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने कहा है कि त्योहार की आड़ में असामाजिक गतिविधियां करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। असामान्य गतिविधि की स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन अथवा 112 पर सूचना दें।
सकीट में किया गया फ्लैग मार्च
क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग ने थाना सकीट क्षेत्रांतर्गत होली के त्योहार के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आम जन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह व भ्रामक सूचना या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शख्त हिदायत दी गई। सभी से सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed