{"_id":"69a7fd2bc1c2a9843e05c525","slug":"clash-between-two-parties-in-etah-youth-seriously-injured-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: होली पर दो पक्षों में टकराव, मारपीट में युवक हुआ लहूलुहान; सिर में लगी गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: होली पर दो पक्षों में टकराव, मारपीट में युवक हुआ लहूलुहान; सिर में लगी गंभीर चोट
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 04 Mar 2026 03:07 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के एटा जिले में होली पर दो पक्षों में टकराव हो गया। मारपीट में एक युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गनेशपुर में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। संघर्ष में 20 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
ग्राम गनेशपुर में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते इस विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। मारपीट के दौरान 20 वर्षीय विक्रम के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत जलेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। युवक की नाजुक स्थिति और सिर की गंभीर चोट को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एटा जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित पक्ष ने गांव के ही कुछ लोगों पर जानलेवा हमले और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार एक दिन पूर्व दोनों पक्षों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी, जिसने आज हिंसक रूप ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आरोपियों की तलाश जारी है।
Trending Videos