सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck Driver Found Hanging Near Petrol Pump in Etah Family Alleges Murder

Etah: फंदे पर लटकी मिली ट्रक चालक की लाश, भाई ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 06 Mar 2026 09:12 AM IST
विज्ञापन
सार

एटा के अलीगंज रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रक चालक अमर सिंह का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है

Truck Driver Found Hanging Near Petrol Pump in Etah Family Alleges Murder
पुलिस मौके पर पहुंची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

एटा के अलीगंज रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रक चालक की लाश फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक की पहचान करने के बाद परिजनों को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। 
Trending Videos



मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर का रहने वाला अमर सिंह पुत्र छुआरेलाल ट्रक ड्राइवर था। शुक्रवार सुबह अलीगंज रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अमर सिंह की पत्नी कांति पीआरडी में तैनात है। खबर मिलते ही कांति और अमर सिंह का भाई रिंकू भी मौके पर आ गया। रिंकू ने भाई की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed