सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   60 gram panchayats of the district declared TB free

Etah News: जिले की 60 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 24 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
60 gram panchayats of the district declared TB free
विज्ञापन
एटा। विश्व क्षय रोग दिवस हर साल 24 मार्च को मनाया जाता है। जिले की 60 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इन ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित भी किया गया। जिले में 7589 के सापेक्ष 6942 क्षय रोगी उपचार से स्वस्थ हुए हैं।
Trending Videos

विश्व क्षय रोग दिवस के अंतर्गत सोमवार को साल 2025 में टीबी मुक्त हुई ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में जिले की 60 ग्राम पंचायत के प्रधानों को कांस्य, रजत एवं स्वर्ण स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। । वर्ष 2023 में जिले में कुल 17 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त हुई थी जबकि वर्ष 2024 में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों की संख्या 84 हुई। वर्ष 2025 में 60 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हुईं हैं। इसमें 46 ग्राम पंचायतों को कांस्य, 13 ग्राम पंचायतों को रजत एवं 01 ग्राम पंचायत को स्वर्ण स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र नागर, डीपीसी दिलीप शर्मा, आशीष पाराशरी, समन्वयक शिवानी यादव, पूनम यादव, जितेन्द्र कुमार, अजब सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




साल 2025 में 7914 क्षय रोगी किए गए थे चिह्नित
साल 2025 में 7589 के सापेक्ष 7914 टीबी रोगी चिह्नित किए गए हैं। लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 104 प्रतिशत है। इसमें 97 प्रतिशत का सीबीनॉट मशीनों के द्वारा जांच की गई। साथ ही 98 प्रतिशत की एचआईवी जांच भी कराई गई। । साल 2025 में 6942 टीबी रोगियों ने उपचार पूर्ण किया जिससे जनपद की उपचार सफलता दर लगभग 95 प्रतिशत हो गई।
--

आज से शुरू होगा 100 दिवसीय विशेष टीबी मुक्त भारत अभियान

सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस दिवस पर राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 100 दिवसीय विशेष टीबी मुक्त भारत अभियान मंगलवार से शुरू होगा। इसमें 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ मंगलवार को सायं 04ः00 बजे केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा रसायन उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया जायेगा। अभियान में 100 दिवसीय अभियान एवं टीबी मुक्त अर्बन वार्ड पहल का शुभारंभ किया जायेगा। जिसका वर्चुअल प्रसारण एनआईसी में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed