{"_id":"69c192a7a1a033d3f508091d","slug":"another-cowshed-will-be-built-in-the-district-400-cattle-will-be-kept-there-etah-news-c-163-1-eta1002-148096-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जिले में बनेगी एक और गोशाला, 400 गोवंश को रखा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जिले में बनेगी एक और गोशाला, 400 गोवंश को रखा जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। निराश्रित गोवंशों की बढ़ती संख्या और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में पशुपालन विभाग ने एक और बड़ा कदम उठाया है। चार बृहद गोशालाओं के बाद अब जिले में पांचवीं बड़ी गोशाला के निर्माण की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए जिलाधिकारी ने कस्बा सकीट के गांव नगला हरिकिशनपुर में 10 हैक्टेयर भूमि आवंटित कर निर्माण की औपचारिक प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि नगला हरिकिशनपुर में बनने वाली नई गोशाला के लिए 1 करोड़ 60 लाख 12 हजार रुपये का विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस गोशाला में 400 निराश्रित गोवंशों के संरक्षण और देखभाल की व्यवस्था प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि नई गोशाला के शुरू होने से जिले में खुले घूम रहे गोवंशों की समस्या में बड़ी कमी आएगी। किसानों की फसलें सुरक्षित होंगी और आवारा पशु सड़कों पर दुर्घटनाओं का कारण भी नहीं बनेंगे।
जिले की 26 गोशालाएं हाईटेक- 126 कैमरों से कड़ी निगरानी
डॉ. शर्मा ने बताया कि वर्तमान में जिले की 26 संचालित गोशालाओं को हाईटेक निगरानी व्यवस्था से लैस है। सभी गोशालाओं में कुल 126 सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है।
इन कैमरों की सतत मॉनिटरिंग पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, गोशाला चिकित्सक तथा स्वयं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी स्तर से की जा रही है। सभी कैमरे जिला मुख्यालय से लाइव जुड़े हैं। बताया कि गोशालाओं की निगरानी के लिए जिला मुख्यालय पर एक कर्मचारी की तैनाती की गई है। यह कर्मचारी सभी कैमरों की लाइव फीड पर नजर रखता है। अगर किसी गोशाला में अव्यवस्था, पशुओं की सुरक्षा में कमी या देखभाल से जुड़ी समस्या दिखाई देती है, तो संबंधित ग्राम पंचायत, गोशाला संचालक और चिकित्सक को तुरंत सूचना दी जाती है।
Trending Videos