सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Youths Killed in Dumper-Bike Accident in etah

एटा में रफ्तार का कहर: डंपर ने रौंद दिए बाइक सवार दो दोस्त, दोनों  की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 24 Mar 2026 10:20 AM IST
विज्ञापन
सार

एटा में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। होली के मौके पर घर आए युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
 

Two Youths Killed in Dumper-Bike Accident in etah
मृतकों के फाइल फोटो और डंपर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

एटा के जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर सोमवार रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार मिट्टी से लदे डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।
Trending Videos



प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना जलेसर के ग्राम गणेशपुर निवासी अक्षय (23 वर्ष) पुत्र रामबाबू नोएडा में मजदूरी करता था। वह होली के त्योहार पर घर आया था और तब से यहीं रह रहा था। सोमवार रात करीब 8 बजे अक्षय अपने फुफेरे भाई कन्हैया (24 वर्ष) पुत्र रामबाबू, निवासी जलालपुर (एटा) के साथ बाइक पर सवार होकर गणेशपुर से जलेसर की ओर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगला गोदी के पास हुआ हादसा
जैसे ही दोनों युवक जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर स्थित गांव नगला गोदी के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित मिट्टी के डंपर ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि अक्षय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कन्हैया को तत्काल मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटना करने वाले डंपर को पकड़ लिया है। थाना पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक ही परिवार के दो चिरागों के बुझने से गांव गणेशपुर और जलालपुर में शोक की लहर दौड़ गई है। 
 "हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।" कोतवाली प्रभारी संजय राघव— स्थानीय पुलिस प्रशासन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed