सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   LPG Gas Shortage Hits Weddings Limited Commercial Cylinders Supply

LPG Crisis: गैस किल्लत के बीच राहत भरी खबर, जिन घरों में शादियां; उन्हें मिलेंगे कॉमर्शियल सिलिंडर

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 24 Mar 2026 09:50 AM IST
विज्ञापन
सार

जिन घरों में शादियां हैं, वहां गैस के संकट को देखते हुए नया कदम उठाया गया है।  जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि ऐसे परिवारों के लिए कॉमर्शियल सिलिंडर की मांग शासन से की जाएगी। 
 

LPG Gas Shortage Hits Weddings Limited Commercial Cylinders Supply
कॉमर्शियल सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

साहब, घर में दो बेटियों की शादी है। मेहमान आना शुरू हो गए हैं, लेकिन हलवाई कह रहा है बिना पांच सिलिंडर काम शुरू नहीं होगा... अब आप ही बताएं हम कहां जाएं। ये गुहार सिर्फ एक पिता की नहीं, बल्कि उन तमाम परिवारों की है जिनके घर शहनाई गूंजने वाली हैं।
Trending Videos



 

एलपीजी संकट के बाद से शहर में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई बंद है। केंद्र सरकार ने 23 मार्च से होटल, ढाबा व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए 50 प्रतिशत कॉमर्शियल गैस दिए जाने के आदेश दिए थे लेकिन उत्तर प्रदेश में यह आदेश लागू नहीं हो सका है। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि शादी वाले घरों से लेकर होटल, रेस्तरां और हलवाई तक कॉमर्शियल गैस मांग रहे हैं। सभी से उनकी डिमांड पूछी गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग के मुताबिक 20 प्रतिशत गैस मिलेगी। इससे पहले उस प्रतिष्ठान की जांच होगी। पिछले तीन महीने में खर्च का औसत निकाला जाएगा। औसत मांग के आधार पर 20 प्रतिशत गैस मिलेगी। शहर में एक हजार से अधिक होटल, रेस्तरां हैं। 150 से पेठा इकाइयां और 2000 से अधिक हलवाई हैं। डीएसओ आनंद कुमार ने बताया कि प्रतिमाह करीब 40 हजार कॉमर्शियल सिलिंडर की खपत होती थी। नए नियम के मुताबिक करीब आठ हजार सिलिंडर ही उपलब्ध होंगे जिन्हें व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

 

शादी के लिए भी मांगेंगे अनुमति
जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार जिन घरों में शादियां हैं। उनके लिए कॉमर्शियल सिलिंडर की मांग शासन से की जाएगी। एक परिवार ने बेटियों की शादी के लिए पांच सिलिंडर मांगे हैं। अन्य मांग पत्र भी प्राप्त हुए हैं। तीनों कंपनियों से कॉमर्शियल सिलिंडर की डिमांड भेजी जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed