{"_id":"69c824a1900504e31c057ff4","slug":"a-grand-procession-started-from-ram-darbar-etah-news-c-163-1-eta1002-148385-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: राम दरबार से निकली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: राम दरबार से निकली भव्य शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर स्थित राम दरबार से निकलती शोभायात्रा में नृत्य करते लोग। संवाद
विज्ञापन
एटा। शहर के जीटी रोड स्थित राम दरबार मंदिर में चल रहे चार दिवसीय रामनवमी महोत्सव के तहत शनिवार शाम 6:30 बजे श्रीराम रथ यात्रा का भव्य नगर भ्रमण निकाला गया। रथ यात्रा राम दरबार से प्रारंभ होकर जीटी रोड, घंटाघर, मेहता पार्क, ठंडी सड़क, निधौली रोड, सिंधी कॉलोनी होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंची। मार्गभर श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया।
महोत्सव में संत दिनेश जी महाराज ने श्रीराम कथा का व्याख्यान कर भक्तों को धर्म, सदाचार व आदर्श जीवन का संदेश दिया। कोल्हापुर महाराष्ट्र से आई बहन पुष्पा देवी, अमरावती से प्रकाश जी महाराज व बीकानेर राजस्थान से पहुंची झूलेलाल मंडली ने मंदिर परिसर में विशेष कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर के अध्यक्ष रामदास हिराणी ने बताया कि ब्रह्मलीन पूजनीय सतगुरु संत माता धन्नु दरवेश जी के आशीर्वाद से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी महोत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह व श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। यह 70वां महोत्सव है जिसे भव्य रूप से मनाया जा रहा है। बताया कि शनिवार सुबह 7 बजे वैष्णो माता की भव्य पालकी निकाली गई, वहीं शाम 6:30 बजे श्रीराम दरबार की रथ यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में किशन लाल हीराणी, लक्ष्मी दास हीराणी, हरीश कुमार हीराणी, मोहनलाल हीराणी, हितेश कुमार हीराणी, दिनेश हीराणी, लक्ष्य हीराणी, वरुण हीराणी सहित सैकड़ों सिंधी समाज के लोग मौजूद रहे।
Trending Videos