{"_id":"69c2d29889dc8d15b7016b50","slug":"a-speeding-car-hit-four-vehicles-including-a-police-vehicle-etah-news-c-163-1-eta1003-148168-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तेज रफ्तार कार ने पुलिस की गाड़ी समेत चार वाहनों में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तेज रफ्तार कार ने पुलिस की गाड़ी समेत चार वाहनों में मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद रोड पर हादसे के खाई में घुसी सीएनजी से लदी कैंटर। संवाद
विज्ञापन
एटा। शिकोहाबाद रोड पर मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने कहर बरपाया। कार चालक ने पुलिस की गाड़ी समेत चार वाहनों को टक्कर मार दी। इसमें दरोगा समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। वहीं एक युवक की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर किया गया। कार को बचाने के चक्कर में सीएनजी गैस के सिलिंडरों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
एटा से शिकोहाबाद की ओर मंगलवार की दोपहर कार चालक तेज गति से जा रहा था। गांव बाकलपुर पर उसने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार हेमंत (25), ओमवती (80) और वर्तिका (12) घायल हो गए। हेमंत निवासी खड़ीत, थाना रिजोर अपनी बुआ ओमवती और उनकी भतीजी वर्तिका को थाना एका के गांव नगला राजाराम में छोड़ने जा रहा था। तीनों लोग घायल हो गए। इसके बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी। उसे और तेजी से चलाने लगा। उसने रजपुरा के पास एक और हादसा कर दिया। यहां उसने एक और बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार कुलदीप (35) निवासी कल्याणपुर घायल हो गया। इसके बाद आगे जाकर एक कार में टक्कर मार दी। जिसमें कोई घायल तो नहीं हुआ।
कार का चालक और तेजी से कार भगाने लगा। आसपास के लोगों ने थाना रिजोर में पुलिस को टक्कर मारने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने थाने के सामने बेरीकेंडिग लगा दी। उस पर भी कार को नहीं रोका। चालक बैरियर को टक्कर मारते हुए शिकोहाबाद की ओर भागने लगा। यहां एचपी पेट्रोल पंप के पास उसने सीएनजी कैंटर को ओवरटेक किया। सामने से आ रही पुलिस की गाड़ी देखकर अचानक उसने कार के ब्रेक मारी। सीएनजी सिलिंडर से भरी गाड़ी उसे बचाने के चक्कर में करीब 10 फीट गहरी खंदी में जा घुसी।
स्विफ्ट डिजायर कार पुलिस की गाड़ी और एक आई-10 कार से टकराने के बाद खंदी में चली गई। पुलिस की डायल 112 पीआरवी की बोलेरो कार भी खंदी में घुस गई। इसमें उपनिरीक्षक अजय कुमार भी घायल हो गए। मौके पर पुलिस ने कार चालक प्रतीक पुत्र जगदीश निवासी रिजोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां हेमंत की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। वहीं घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय और क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से कार और चालक दोनों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की गई। संवाद
Trending Videos