सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Two brothers were attacked in a dispute over asking for cigarettes.

Etah News: सिगरेट मांगने के विवाद में दो भाइयों पर जानलेवा हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 24 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two brothers were attacked in a dispute over asking for cigarettes.
विज्ञापन
जलेसर। गांव मकसूदपुर में दुकान पर सिगरेट मांगने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। दबंगों ने एक युवक और उसके भाई को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया और लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

ग्राम मकसूदपुर निवासी गौरव ने तहरीर में कहा है कि 23 मार्च की रात करीब 9:15 बजे अपने चचेरे भाई मुनेश के साथ वाहिद की दुकान पर गुटखा और सिगरेट लेने गया था। आरोप है कि दुकानदार वाहिद ने सिगरेट देने से मना कर दिया। जब गौरव ने इस पर बात की तो आरोपी भड़क गया और उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर वाहिद, आबिद, शाहिद, जाहिद, वारिश, साविद, शाकिर, जाकिर, माजिद, आदिल, अबरार, तारिक और बिलाल आदि ने एक राय होकर हाथों में लाठी-डंडे लेकर उन पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने उन पर ईंट-पत्थरों से पथराव किया और तमंचे व बंदूक की नोक पर जान से मारने की धमकी दी। गौरव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed