सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Follow-up: FIR registered for dowry death in case of death of married woman

Etah News: फॉलोअपः विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 24 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Follow-up: FIR registered for dowry death in case of death of married woman
विज्ञापन
अलीगंज। थाना अलीगंज क्षेत्र के हत्सारी गांव के बाहर शहतूत के पेड़ पर लटकी मिली विवाहिता चांदनी की मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न और हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

मैनपुरी जनपद के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव हरनागर निवासी विपिन कुमार ने तहरीर में देते हुए आरोप लगाया कि उसकी बहन चांदनी की शादी करीब चार वर्ष पूर्व तपन सिंह शाक्य निवासी ग्राम हत्सारी थाना अलीगंज के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। इसमें करीब 5-6 लाख रुपये खर्च किए गए थे। शादी के कुछ समय बाद तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में पति तपन सिंह, ससुर इन्द्रपाल और सास द्वारा अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर चांदनी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। कई बार पीटकर उसे घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 23 मार्च की देर रात करीब 2 बजे ससुर इन्द्रपाल ने फोन कर बताया कि चांदनी घर से कहीं चली गई है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो चांदनी का शव गांव के बाहर शहतूत के पेड़ पर लटका मिला। परिजन का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया और मौके से फरार हो गए।
सीओ राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगना आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed