सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A young woman who tried to mediate a dispute between brothers was injured by a rod.

Etah News: ऑपरेशन के दौरान कटी मरीज की नस, मौत

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
A young woman who tried to mediate a dispute between brothers was injured by a rod.
सहायक अध्यापक की मौत के बाद पोस्टमार्टम गृह के बाहर खड़े परिजन। संवाद
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड स्थित बीपीएस हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक सहायक अध्यापक की मौत हो गई। परिजन ने अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही से नस कटने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
Trending Videos

थाना बागवाला क्षेत्र के नगला मई निवासी जसवीर सिंह (56) गांव के श्रीकृष्णा उच्च माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। उन्हें पथरी की समस्या थी। परिजन ने उन्हें शहर के बीपीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां चिकित्सकों की टीम ने उनका ऑपरेशन किया। उनके भाई यदुवीर सिंह ने आरोप लगाया है कि जसवीर अपनी पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन के दौरान नस कटने से जसवीर सिंह को रक्तस्राव शुरू हो गया। अयोग्य चिकित्सक द्वारा ऑपरेशन किया गया जिससे रक्तस्राव हुआ। चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस दौरान पेट में कैंची भी लगी हुई छोड़ दी। परिजन उन्हें गुड़गांव लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही से भाई की जान चली गई।
---
पहले भी परिजन लगा चुके हैं आरोप
बीपीएस अस्पताल पर पहले भी परिजन लापरवाही के आरोप लगा चुके हैं। यहां फरवरी माह में सहसपुर निवासी एक महिला को रात को भर्ती किया था लेकिन चिकित्सकों द्वारा ठीक से उपचार नहीं किया गया। मजबूरन परिजन को महिला को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। लगातार आरोपों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
बीपीएस अस्पताल पर परिजन द्वारा पथरी का ऑपरेशन कराने के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। इस मामले में जांच कराई जाएगी और जो भी जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. राजेंद्र प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी

सहायक अध्यापक की मौत के बाद पोस्टमार्टम गृह के बाहर खड़े परिजन। संवाद

सहायक अध्यापक की मौत के बाद पोस्टमार्टम गृह के बाहर खड़े परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed