{"_id":"69ea6906b3fab304dc0a4504","slug":"cpim-submits-memorandum-demanding-stop-to-repression-of-mass-movements-etah-news-c-163-1-eta1002-149601-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जन आंदोलनों का दमन रोकने की मांग, माकपा ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जन आंदोलनों का दमन रोकने की मांग, माकपा ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
एटा। प्रदेश में जन आंदोलनों पर बढ़ते दमन और लोकतांत्रिक अधिकारों पर हो रहे हमलों के विरोध में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। पार्टी नेताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी ने नाम सौंपते हुए शांतिपूर्ण आंदोलनों को बाधित करने वाली प्रशासनिक कार्रवाइयों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
पार्टी के जिला सचिव राजाराम यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसानों, मजदूरों, विपक्षी दलों व सामाजिक संगठनों की ओर से उठाए जा रहे जायज मुद्दों को दबाने के प्रयास लगातार बढ़ रहे हैं। शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन व जुलूसों की अनुमति न देना अब आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन विपक्षी दलों व जनसंगठनों के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया अपनाए हुए है जबकि कुछ संगठनों को बिना अनुमति कार्यक्रम करने की खुली छूट दी जा रही है।
उन्होंने नोएडा में वेतन वृद्धि, 8 घंटे कार्य अवधि और कामकाजी स्थितियों के सुधार की मांग को लेकर चल रहे श्रमिक आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई को निंदनीय बताया। राजाराम यादव ने मांग की कि प्रदेश में मेहनतकशों और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों पर हो रहे हमले तत्काल बंद किए जाएं। विपक्षी दलों और जनसंगठनों के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को रोका न जाए व प्रशासनिक भेदभाव समाप्त किया जाए। कहा कि नोएडा आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए मजदूरों, नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को रिहा किया जाए तथा उन पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं।
ज्ञापन में घरेलू व कमर्शियल गैस की उपलब्धता में आ रही दिक्कतों को गंभीर समस्या बताया गया है। पार्टी ने गैस आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए कहा कि इससे आम जनता को महंगाई और परेशानियों से राहत मिल सकेगी। विवेक यादव, विनय यादव, संतोष यादव, रामकुमार सक्सेना, अनेश कुमार व सूर्यवीर सिंह मौजूद रहे।

कमेंट
कमेंट X