सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Accused of poisoning food for not fulfilling dowry demands

Etah News: दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर खाने में जहर मिलाने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 10 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Accused of poisoning food for not fulfilling dowry demands
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी प्रियंका शर्मा ने कोतवाली नगर में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos

इसमें लिखा है कि पिता राकेश शर्मा ने 19 नवंबर 2017 को उसका विवाह मानिक भनौट निवासी अशोक बिहार दिल्ली के साथ किया था। सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज भी दिया। कुछ समय बाद ही पति के अलावा राजेंद्र भनौट, मंजू भनौट, श्रृति पौल और नितिन पौल अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करने लगे।
एक कार व 10 लाख रुपये की मांग करते हुए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि इन लोगों ने जान लेने की नीयत से खाने में विषाक्त पदार्थ मिला दिया। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed